आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड्स पूरी तरह तबाह कर दिए, पाकिस्तान ने माना हुआ बहुत नुकसान आंतकियों का काल बनी सेना, 33 आतंकियों और 11 पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर
नई दिल्ली (ईएमएस)। पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर में रविवार की सुबह हुई भारतीय सेना के ऑपरेशन की बात मानली है। पाकिस्तान ने यह भी माना है कि भारतीय सेना के हमले में एक सैनिक मौत हो हुई है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने जुरा, शाहकोट और नौशेरी सेक्टर में बिना उकसावे के सीजफायर का उलीपन किया। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसकी सेना ने 9 भारतीय सैनिकों को मार गिराया। जबकि दो भारतीय बंकरों को भी तबाह कर दिए गए है। पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में हमारा 1 सैनिक और 3 नागरिक मारे गए जबकि2 सैनिक और 5 नागरिक पायल हो गए हैं। वहीं भारतीय सेना ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीओके की नीलम पाटी
स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इन ठिकानों पर तोप से हमला कर आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड्स पुरी तरह तबाह कर दिए। भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के 11 सैनिक और 33 आंतकी भी ढेर हो गए। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफार उ मन और आतंकी घुसपैठ के जवाब में की है। बता दें शनिवार रात को ही पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिक शहीद हुई थे। गोलीबारी में एक नागारिक की भी मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे। इसके अलावा पाकिस्तान ने जम्मू कतुआ सेक्टर में भी भारी गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की ओर से बीते 5 वर्षों में 2019 में संघर्ष विराम उलीपन की पटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।